फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: लाखों की स्टांप चोरी में तहसीलदार पट्टी और सब रजिस्ट्रार के खिलाफ होगी कार्रवाई

Tue, 29 Aug 2023 09:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने स्थलीय निरीक्षण में पकड़ा मामला,, तथ्यों को छिपाकर कराया था बैनामा, प्राथमिक विद्यालय चिलबिला का औचक किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने पट्टी तहसील के कंधई मधुपुर गांव में स्कूल संचालक के पांच बीघा 19 विस्वा के बैनामें में लाखों रुपये के स्टांप चोरी का मामला पकड़ा है। तथ्यों को छिपाकर हुए बैनामों में सब रजिस्ट्रार पट्टी और तहसीलदार पट्टी की मिलीभगत प्रथम दृष्टया सामने आई है। डीएम ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिले में डीएम ने पहली बार मौके का निरीक्षण करके स्टांप चोरी का मामला पकड़ा है।



मंगलवार को डीएम ने पट्टी तहसील के ग्राम कंधई मधुपुर गांव पहुंचकर उक्त स्थल का निरीक्षण किया। जिसे विक्रेता प्रेम नारायन ने स्कूल संचालक क्रेता शरद कुमार द्विवेदी और धवल कुमार द्विवेदी के नाम पांच बीघा 19 बिस्वा बैनामा किया था। राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में हुए निरीक्षण में खुलासा हुआ कि तथ्यों को छिपाकर स्टांप ड्यूटी की चोरी की गई है।
विज्ञापन

जुलाई माह में हुए बैनामें के बाद तहसील प्रशासन ने भी कोई नोटिस नहीं जारी किया था। बैनामा में सर्किल रेट से कम का स्टांप लगाने से नाराज डीएम ने सब रजिस्ट्रार पट्टी कमलेश चंद्र वर्मा एवं तहसीलदार पट्टी मनोज कुमार राय के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये है। डीएम ने तहसील रानीगंज के ग्राम रखहा में विक्रेता राजेश कुमार द्वारा क्रेता कविता देवी के बैनामे का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीएम ने वापस लौटते समय प्राथमिक विद्यालय चिलबिला का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने कक्षा में अध्ययनरत बच्चों से पठन-पाठन की जानकारी और बच्चों से प्रश्न पूछने पर सही जवाब देने पर बच्चों को चॉकलेट खाने के लिए पांच सौ रुपये का पुरस्कार दिया। डीएम ने बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें अच्छे संस्कार दिए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें