मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में लापरवाही बरतने पर दो बीएलओ के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। यह कार्रवाई सुपरवाइजर की तहरीर पर की गई है।
कालाकांकर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कालाकांकर के बूथ संख्या 35 पर बीएलओ के रूप में कार्यरत रोजगार सेवक दिलीप कुमार और बूथ संख्या-36 पर बीएलओ के रूप में तैनात शिक्षामित्र करमेंद्र प्रताप सिंह को एसआईआर के गणना पत्रों के वितरण, भरवाने, जमा कराने और ऑनलाइन फीडिंग का कार्य सौंपा गया। दोनों ने कार्य में लापरवाही बरती। एसडीएम वाचस्पति सिंह ने पहले ही दोनों को चेतावनी दी थी लेकिन इसके बावजूद कार्य में सुधार न होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई। सुपरवाइजर लेखपाल सत्येंद्र कुमार शुक्ला की तहरीर पर पुलिस ने दोनों बीएलओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।