फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: समूह की धनराशि में हेरफेर मामले में कार्रवाई हुई तेज, रिमाइंडर जारी

Thu, 19 Sep 2024 05:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
समूह के लिए जारी किए गए 60.60 लाख रुपये धनराशि के हेराफेरी के मामले में कार्रवाई ने तेजी पकड़ ली है। बीडीओ ने रिमाइंडर के तौर पर दोबारा नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जवाब न देने पर कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

विकासखंड बाबा बेलखरनाथ में संचालित समूह के लिए जारी किए गए लाखों रुपए की हेरफेरी का मामला शुरुआती दौर में ही उजागर हो गया। दो समूहों के 60.60 लाख रुपये को नियम विरुद्ध व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर कर दिया गया। मामला संज्ञान में आने पर बीडीओ ने जिम्मेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। नोटिस के बाद भी जवाब नहीं दिया गया। मामले में हीलाहवाली के मामले को अमर उजाला ने बुधवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर का संज्ञान लेने के बीडीओ ने बुधवार को दोबारा नोटिस जारी किया है। समूह में भेजी गई धनराशि की रिपोर्ट न देने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें