फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: नौकरी के नाम पर 32 लाख की ठगी करने का आरोपी अमेठी से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी के नाम पर 32 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी बृजलाल कोरी को पुलिस ने अमेठी से गिरफ्तार किया। आरोपी ने युवक को नौकरी का फर्जी नियुक्ति पत्र दिया था। नियुक्ति पत्र के फर्जी होने की जानकारी पर पीड़ित ने रुपये मांगे तो उसे धमकी दी गई। पीड़ित की शिकायत पर आरोपी को पकड़ा गया है।
विज्ञापन

कोहड़ौर के पूरे मनिकंठ निवासी राजकुमार ने 10 अक्तूबर को पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि अमेठी के पीपरपुर थाना क्षेत्र स्थित खरगपुर निवासी बृजलाल कोरी ने नौकरी देने के नाम पर 32 लाख रुपये लिए। फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया।
जांच में नियुक्ति फर्जी निकला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बृजलाल के खिलाफ धोखाधड़ी और ठगी की प्राथमिकी दर्ज की। कोहड़ौर थाने के एसआई बृजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम सोमवार को अमेठी रवाना हुई। अमेठी स्थित एक रेस्टोरेंट के बगल चाय की दुकान से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

एएसपी पूर्वी आलोक कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए टीम दबिश दे रही थी। मुखबिर की सूचना पर आरोपी की लोकेशन अमेठी में मिली। सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें