फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: छात्रा से लूट के आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने छात्रा से लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया। आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के महिमा का पुरवा उषा वर्मा की बेटी स्वाति शनिवार को लालगंज स्थित रामअंजोर मिश्र इंटर काॅलेज से साइकिल से घर जा रही थी। पूरे तिलकराम के समीप तीन मोहनिया पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने छात्रा का मोबाइल लूट लिया। छात्रा ने भागकर किसी तरह बदमाशों से अपनी जान बचाई।
छात्रा के बताए बाइक के आधार पर प्रभारी निरीक्षक नीरज यादव टीम के साथ आरोपियों की तलाश में जुट गए। रविवार सुबह वर्मा नगर के समीप अझारा मार्ग से लूट के तीनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गये आरोपियों की पहचान इटैला निवासी बबलू, पूरे नक्का निवासी अंकुर व अतुल के रूप में हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 24 घंटे के भीतर लूट के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से छात्रा से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद हुआ है। बदमाशों के पास से बरामद बिना नंबर की बाइक भी सीज की गई है।
विज्ञापन


हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने रविवार सुबह गश्त के दौरान पूरे भिच्छुक खंडवा निवासी रामकिशोर मिश्र को घर से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है और पुलिस को उसकी तलाश में थी। पूछताछ के बाद उसको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें