फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बंद मकान और शिव मंदिर से चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलीपपुर पुलिस ने चोरी के मामले में आरोपी कोठियाही निवासी मोहित दुबे को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का माल भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, पिपरी खालसा में बंद मकान से आरोपी ने आभूषण और गृहस्थी का सामान चोरी किया था। इसके बाद 29 सितंबर की रात में कोठियाही स्थित प्राचीन शिव मंदिर से चांदी की मुकुट और सोने की लॉकेट चोरी की।
विज्ञापन

दोनों मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अंधेरी बाग पुलिया के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चोरी के माल को बेच दिया है। कुछ सामान अंधेरी बाग पुलिया की झाड़ी में छिपाया था।
सीओ पट्टी प्रदीप सिंह ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर झाड़ियों से एक स्टील की टंकी, दो पीतल व स्टील की थाली, एक पीतल का लोटा व कटोरा बरामद किया गया है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास 2640 रुपये भी बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें