फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस वाहन की टक्कर से छात्र गंभीर

Wed, 04 Jan 2017 12:37 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
अपराधियों की नकेल कसने वाली डायल 100 की बोलेरो भले ही अपराधों पर अंकुश लगाने में कामयाब न हो रही हो लेकिन मंगलवार को वाहन की टक्कर लगने से दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल छात्र को डाक्टरों ने इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन



आसपुर देवसरा निवासी सुशांत कुमार (21) पुत्र रामलवट सकरौली मादूपुर स्थित अंजना पालीटेक्निक कालेज में फाइनल वर्ष का छात्र है। मंगलवार को वह अपने साथी नीरज कुमार (22) निवासी जौनपुर के साथ बाइक से परीक्षा देने के लिए प्रेमधर पट्टी स्थित पालीटेक्निक कालेज गया था। परीक्षा देने के बाद दोनों बाइक से वापस कालेज की ओर जा रहे थे। छात्रों का आरोप है कि टेऊंगा के करीब डायल 100 की बोलेरो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों छात्र घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायल छात्रों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने सुशांत की हालत गंभीर बताते हुए इलाहाबाद रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। नगर कोतवाल ने बताया कि पीड़ित छात्रों ने कोई शिकायत नही की और न ही उन्हें ऐसी घटना की जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें