फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से ट्रक चालक की मौत

Wed, 24 Jan 2018 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा। सड़क पार कर रहे ट्रक ड्राइवर को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गोबरा लरू गांव निवासी राजेंद्र कुमार ऊर्फ रूपनाथ यादव पुत्र शिवनंदन यादव ट्रक ड्राइवर था। मंगलवार की सुबह वह मानिकपुर थाना क्षेत्र के पाल ढाबे के पास गाड़ी लेकर खड़ा था। इस दौरान लघुशंका के लिए वह सड़क पार करने लगा। तभी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग उसे कुंडा सीएचसी ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें