फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 06 Nov 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
विज्ञापन
किशुनगंज। लोडर की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में बाइक पर बैठी पत्नी व बहन हताहत नहीं हुईं।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के मधुपुर निवासी शेर बहादुर यादव (28) पुत्र कंधई यादव रविवार भोर में पत्नी सीता देवी व बहन रन्नो देवी के साथ बाइक से खेत में काम करने गया था। वहां धान की पिटाई करने के बाद सुबह करीब नौ बजे घर लौट रहा था। इसी बीच जब वह मंदाह के करीब पहुंचा तो सामने से आ रहे लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे शेर बहादुर दूर जा गिरा। इसके कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि पत्नी सीता देवी और बहन रन्नो दूर जा गिरी। शोर पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक चालक वाहन लेकर भागने में कामयाब रहा।

लोगों की सूचना पर परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पहुंचे। शेर बहादुर को लोग जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी सांस थम गई। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। दो साल पहले उसी स्थान पर शेर बहादुर के परिवार के एक सदस्य की मौत हादसे में हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें