फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीली बत्ती लगी कार ने वृद्ध को मारी टक्कर, हालत गंभीर

Sun, 29 Jan 2017 12:32 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
नगर कोतवाली के गोपालापुर के पास नीली बत्ती लगी कार ने एक बाइक सवार वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कार पर सिद्धार्थ नगर के एएसपी बैठे थे। उन्होंने घायल वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ के साथ कोतवाली पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई थी।
विज्ञापन



नगर कोतवाली के परशुरामपुर गांव निवासी उदयराज शर्मा (70) बाइक लेकर किसी काम से गोपालापुर आया था। इलाहाबाद-फैजाबाद हाइवे पर नीली बत्ती लगी कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कार पर इलाहाबाद जनपद के रहने वाले सिद्धार्थ नगर के एएसपी अशोक कुमार सवार थे। अशोक की मानी जाए तो उनकी माताजी का निधन हो गया था। वह तेरहवीं के बाद निजी कार से शनिवार को ड्यूटी पर जा रहे थे। इस दौरान गोपालापुर में हादसा हो गया। घायल उदयराज शर्मा को उन्होंने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद सीओ सिटी के साथ कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। चिकित्सकों ने उदयराज की हालत गंभीर बताकर इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें