फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Thu, 16 Jun 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रंजीतपुर चिलबिला निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से रामकुमार (39) की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार की सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हो सकी। नगर कोतवाली के पूरे भगवानदास निवासी रामकुमार मंगलवार की शाम घर से रिश्तेदारी जाने की बात कहकर निकला था। रात करीब 11 बजे चिलबिला सई नदी पुल से आगे निर्माणाधीन ओवरब्रिज के करीब अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह दूर जा गिरा और उसके ऊपर से वाहन गुजर गया। इससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलने पर चिलबिला पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर मर्चरी भेज दिया। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद उसकी शिनाख्त रामकुमार के रूप में की। मृतक के बेटे सुनील कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें