फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को ट्रक ने कुचला, माौत

Mon, 09 Oct 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
Road Accident
विज्ञापन
रखहा। सोनाही बाजार जा रहे युवक पर मौत बनकर बेकाबू ट्रक झपट पड़ा। जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी मौत से कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के सोनाही निवासी इंजमाम (19) पुत्र कमरुद्दीन रविवार की शाम बाइक से बाजार की ओर सब्जी लेने के लिए जा रहा था। रास्ते में दीवानगंज-उड़ैयाडीह मुख्य मार्ग पर उड़ैयाडीह की ओर जा रहे ट्रक ने इंजमाम की बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे वह ट्रक के नीचे गिर पड़ा। ट्रक का पहिया उसे कुचलते हुए निकल गया। यह देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया लेकिन चालक ट्रक लेकर भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी दीवानगंज घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते हैं कि मृतक इंजमाम पांच भाइयों और तीन बहनों में चौथे नंबर पर था। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल व्याप्त है। खास बात यह है कि घटना के बाद ट्रक लेकर चालक फरार हो गया और बाजार के किसी व्यक्ति ने उसे रोकने का प्रयास तक नहीं किया। एसओ कंधई ने बताया कि ट्रक का पता लगा लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें