फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाने गया युवक सई नदी में डूबा

Thu, 22 Sep 2016 12:28 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
Drowned
विज्ञापन
नहाने गया युवक सई नदी में डूबने लगा। शोर सुनकर तमाम लोग पहुंचे। उसकी खोजबीन करने के लिए ग्रामीण नदी में डूबते उतराते रहे लेकिन खबर भेजे जाने तक उसका पता नहीं लगा। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के प्रजापतिपुर निवासी अतुल कुमार (22) पुत्र स्व. नरेंद्र सिंह बुधवार शाम सई नदी में स्नान करने के लिए गया था। नदी के करीब ही दूसरे लोग भी मौजूद थे। स्नान करते समय वह डूबने लगा। यह देख आसपास मौजूद लोग शोर मचाते हुए उसे बचाने के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने अतुल को नदी में खोजने लगे लेकिन वह नहीं मिला। परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और गोताखोर बुलाने की कवायद में जुटी रही। बताया गया कि अतुल के पिता की भी कुछ दिनों पहले मुंबई में मौत हो गई थी। जिसके चलते अतुल ने ही दाग लिया था। शाम को स्नान करने के सई नदी में गया था। पिता के बाद बेटे के सई नदी में समा जाने से गांव में गम का माहौल है। प्रभारी एसओ ने बताया कि सई नदी में डूबे युवक की तलाश का इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें