जेलरोड रेलवे क्रासिंग के पास शनिवार रात करीब सात बजे एक युवती ने टू बीएल ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। इससे उसके चीथड़े उड़ गए। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगर कोतवाली के अजित नगर निवासी शाहिदा (25) पत्नी इस्लाम के घर में किसी बात को लेकर आए दिन विवाद होता रहता था। इससे शाहिदा काफी परेशान थी। शनिवार रात करीब सात बजे वह जेल रोड रेलवे क्रासिंग के पास पहुंच गई। इसी समय लखनऊ से बनारस जाने वाली टू वीएल पैसेंजर आ गई। शाहिदा ट्रेन के सामने कूद गई। इससे उसके चीथड़े उड़ गए। सूचना पर घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। खबर मिलने पर पुलिस के साथ जीआरपी भी पहुंच गई। काफी देर तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। रात करीब साढ़े आठ बजे उसके ससुराल के लोग पहुंचे तो उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने इसके मायकों वालों को बुलाया है। शव का पंचनामा भरकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।