फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत

Thu, 14 May 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार रात कंधई थाना क्षेत्र के मोलानी गांव के करीब बाइक सवार सामने से आ रहे वाहन से बचने के चक्कर में किनारे खड़े ट्रक से टकरा गए। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका चाचा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसकी हालत नाजुक देखकर डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन



कंधई थाना क्षेत्र के खूझी कला निवासी संतोष सिंह (35) पुत्र छोटे सिंह घर का इकलौता बेटा था। बुधवार को वह अपने चाचा रामप्रसाद सिंह (52) के साथ बाइक से दीवानगंज की ओर गया था। रात करीब दस बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। मोलानी गांव के करीब सड़क के किनारे एक ट्रक खड़ा था। उसे ओवरटेक करने के पहले ही सामने से एक वाहन आ गया।


उससे बचने के चक्कर में संतोष बाइक से नियंत्रण खो बैठा। इससे बाइक सीधे ट्रक में जा घुसी। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। घायलों को बाहर निकालने के साथ ही परिजनों को सूचना दी। इस बीच संतोष की सांसें थम चुकी थीं। गंभीर रूप से घायल राम प्रसाद सिंह को जिला अस्पताल लाया गया। डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें