फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से दो युवकाें की मौत

Tue, 05 May 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहन के घर से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को मंगलवार रात करीब नौ बजे अंतू थाना क्षेत्र के कपासी में बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप  से घायल हो गए। मौके पर जुटे लोग उन्हें जिला अस्पताल ले आए। यहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर उनके घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन



अमेठी जिले के भादर निवासी आकाश शर्मा उफ सोनू (23) पुत्र स्वामीनाथ मंगलवार को बाइक से पप्पू उर्फ अजय रजक (35) के साथ पहाड़पुर स्थित अपनी बहन के घर गया था। दिनभर वहां रहने के बाद रात करीब नौ बजे दोनों घर लौट रहे थे। अंतू थाना क्षेत्र के कपासी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिर गए। उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। हादसे की जानकारी होने पर आसपास के लोग जुट गए। एंबुलेंस बुलाकर दोनों को जिला अस्प्ताल भेजा गया। यहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें