फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से टेंपो पलटा, छह घायल

Tue, 18 Apr 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
दिल्ली से शादी में शामिल होने घर आ रहे एक ही परिवार के लोग सोमवार सुबह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा टेंपो का टायर फटने के कारण हुआ। अनियंत्रित हुआ टेंपा पेड़ से टकराकर पलट गया। सभी को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां दो लोगों की हालत नाजुक देखकर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पट्टी इलाके के पठखौली गांव निवासी अच्छेलाल परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। उनके घर में शादी पड़ी है। जिसमें शामिल होने के लिए वह सोमवार को प्रतापगढ़ आ रहे थे। सुबह प्रतापगढ़ स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद वह टेंपो रिजर्व कर घर जा रहे थे। पट्टी-प्रतापगढ़ मार्ग पर तेरहमील के समीप उसका अगला टायर फट गया। जिससे वह अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में टेंपो सवार अच्छे लाल (45),उनकी पत्नी बबिता (40), बेटी प्रीती (10), पिंकी (13), संता (18), पुनीता (16) तथा बेटा साहिल (14) दब गए। शोर सुनकर आए ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला और एंबुलेंस को सूचना दी। सभी को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने अच्छेलाल व प्रीती को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। उधर, हादसे के बाद चालक टेंपो छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें