फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलगाय से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत, महिला गंभीर

Sun, 26 Mar 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी को परीक्षा दिलाकर घर जा रहे एक युवक की बाइक नीलगाय की टक्कर से दूसरी बाइक से भिड़ गई। इससे दोनों बाइक सवार गिर पड़े। आसपास के लोगों ने घायलों को (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) सीएचसी भेजा। दंपति की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं अन्य हादसे में एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन



फतनपुर थाना क्षेत्र के रामापुर बाजार निवासी रईस अहमद उर्फ शेरू (25) पत्नी रानी बानो को बीए की परीक्षा दिलाने शनिवार को सरायसुल्तानी स्थित महाविद्यालय गया था। परीक्षा खत्म होने के बाद दोनों बाइक से घर जा रहे थे। रानीगंज थाना क्षेत्र के मीरपुर गेट के पास राजमार्ग पर शेरू की बाइक के सामने नीलगाय आ गई। नीलगाय से टक्कर हो गई। इस बीच सामने से आ रहे एक बाइक सवार से भी उसकी टक्कर हो गई। इससे दोनों गिर पड़े। शोर पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दंपति को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों ने शेरू को मृत घोषित कर दिया। उसकी पत्नी की हालत नाजुक देखकर इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया।


वहीं बाघराय थाना क्षेत्र के रामपुर कोटवा पांडेय का पुरवा गांव निवासी सूरजबली साहू (25) पुत्र रामनारायण साहू शुक्रवार शाम को कुंडा के पिंगरी गांव में भंडारे में शामिल होने जा रहा था। बिहार के डिहवा चौराहे पर एक नीलगाय से उसकी बाइक टकरा गई। वह अनियंत्रित होकर गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे बाघराय सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। परिजनों ने लखनऊ के सहारा अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार शाम को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें