फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर से कुचलकर पिता की मौत, बेटी गंभीर

Sat, 10 Dec 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊआइमा में सरपताही नहर पुलिया के पास शुक्रवार शाम डंपर से कुचलकर पिता की मौत हो गई। दुर्घटना में बाइक पर पीछे बैठी बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मऊआइमा पुलिस घायलों को पीएचसी लेकर आई। जहां डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। बेटी की हालत नाजुक देखते हुए एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले में मांधाता इलाके के दारापुर मझगांव निवासी सालिक राम गुप्ता (42) कारोबारी थे। वह बेटी रीनू (18) के साथ बाइक से सोरांव के मलाका गांव में एक रिश्तेदार के यहां आए थे। शुक्रवार शाम सालिक राम बेटी के साथ घर लौट रहे थे। मऊआइमा इलाके में सरपताही नहर पुलिया के पास पीछे से बेकाबू डंपर ने बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर मारने के बाद चालक डंपर लेकर भाग निकला। हादसे के बाद आसपास के लोग पहुंचे। दुर्घटना की खबर मऊआइमा पुलिस को दी। पुलिस घायल पिता-पुत्री को अस्पताल ले गई। पीएचसी में डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। बाइक में मिले कागजात के आधार मृतक की शिनाख्त हुई। हादसे की खबर पाकर घरवाले रोते एसआरएन पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें