फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्यूज जोड़ते वक्त झुलसे एसएसओ, चली गई जान

Thu, 16 Nov 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मानधाता/ विश्वनाथगंज। विद्युत उपकेंद्र बलिकरनगंज पर तैनात एसएसओ फ्यूज जोड़ते समय झुलस गया। गंभीर हालत में डाक्टरों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां से इलाहाबाद रेफर कर दिया गया।  इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


मानधाता थाना क्षेत्र के बलिकरनगंज विद्युत उपकेंद्र पर एसएसओ के पद पर संविदाकर्मी सोमेश्वर शुक्ला (45) तैनात है। बुधवार को वह खराबी के चलते विद्युत उपकेंद्र के भीतर चल रही लाइन के बावजूद फ्यूज जोडने के लिए बाउंड्री पर चढ़ा। फ्यूज जोडने के दौरान करंट की चपेट में आने से वह झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों ने लाइन काटने के बाद शोर मचाया। गंभीर रूप से झुलसे सोमेश्वर शुक्ला को प्राइवेट वाहन से नजदीकी अस्पताल लाया गया। वहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। यहां जीवन और मौत से जूझ रहे सोमेश्वर को डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद इलाहाबाद रेफर कर दिया। इस घटना के बाद विद्युत उपकेंद्र पर सन्नाटा पसरा रहा। कई गांव की बिजली गुल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें