फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से कुचलकर मासूम की मौत

Wed, 16 Mar 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ट्रैक्टर से कुचलकर एक तेरह माह के मासूम बच्चे की मौत हो गई। जिससे कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को धर दबोचा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान हंगामा भी होता रहा। लालगंज कोतवाली के कस्बा निवासी सुनील कुमार सरोज की पत्नी अपने तरह माह के बेटे नीतेश के साथ मायके रामनगर भोजपुर कुछ दिन पहले आई थी। बुधवार को नीतेश का नाना घर के बाहर दुकान पर आलू बेच रहा था। एक ट्रैक्टर चालक आलू लेने के लिए रुक गया।
विज्ञापन


उसने नीतेश के नाना से आलू खरीदा। घरवालों की अनदेखी के चलते नीतेश घर से बाहर निकला और ट्रैक्टर के नीचे आकर खेलने लगा। सब्जी खरीदने के बाद चालक ने ट्रैक्टर स्टार्ट कर लिया। किसी की भी ट्रैक्टर के नीचे मौजूद नीतेश पर नजर नहीं पड़ी। जैसे ही चालक ने ट्रैैक्टर ने आगे बढ़ाया कि नीतेश पहिये के नीचे आ गया। पहिये के नीचे आने से नीतेश की दर्दनाक मौत हो गई। यह देख घरवाले रोने बिलखने लगे। आसपास के लोगों के दौड़ने पर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भागा, लेकिन बाद में उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मासूम की मौत को लेकर हंगामा भी होता रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चूंकि ट्रैक्टर चालक भी उसी गांव का था। इसलिए तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें