फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

Wed, 21 Jun 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतापगढ़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर बाइक सवार को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने रौंद दिया। इससे मौके पर ही वृद्ध की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन रोने बिलखने लगे। लोगों ने भाग रहे चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन



फतनपुर थाना क्षेत्र के गौराडीह निवासी रामलखन (60) हाईवे पर मकान का निर्माण करा रहा था। मंगलवार को घर पर रिश्तेदार रामआसरे उर्फ कल्लू (35) निवासी मछलीशहर आया हुआ था। उसके साथ बाइक से रामलखन निर्माणाधीन भवन के लिए घर से निकला। जब बाइक लेकर राम आसरे हाईवे पर पहुंचा तो पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद रामलखन नीचे गिर पड़ा और उसके ऊपर से ट्रक का पहिया गुजर गया। इससे घटनास्थल पर ही रामलखन की मौत हो गई और रामआसरे गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भागने लगा। लोगों ने पीछा कर लिया। दूसरे वाहन से घायलों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने भी रामलखन को मृत घोषित कर दिया और राम आसरे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो वे रोते बिलखते घटनास्थल की ओर भागे। दूसरी ओर लोगों ने ट्रक समेत चालक को धर दबोचा। उसकी पिटाई करने के बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें