फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के डग्गामार वाहन ने ली छात्र की जान

Sun, 26 Mar 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
अंतू इलाके के बड़माला गांव के पास शनिवार सुबह बिना मान्यता के चल रहे स्कूल के डग्गामार वाहन ने एक मासूम छात्र की जान ले ली। चालक उसे टेंपो से घर से लेकर स्कूल जा रहा था। रास्ते में अचानक झटका लगने से छात्र नीचे जा गिरा और पिछला चक्का उसके शरीर पर चढ़ गया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों को सूचना दिए बगैर स्कूल संचालक उसे अस्पताल लेकर भागा, मगर रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई थी। घटना के बाद संचालक स्कूल में ताला लगाकर फरार हो गया।
विज्ञापन



अंतू इलाके के खैरागौरबारी गांव निवासी पप्पू वर्मा का सात वर्षीय बेटा आदित्य गड़वारा बाजार स्थित सीआईएसएल पब्लिक स्कूल में यूकेजी का छात्र था। प्रतिदिन की तरह शनिवार की सुबह पौने आठ बजे वह स्कूल जाने के लिए तैयार हुआ। स्कूल का टेंपो घर ले आने के बाद चालक ने उसे अपने बगल बैठा लिया। इसके बाद वह और बच्चों को लेने के लिए निकल पड़ा। बड़माला गांव के पास जोरदार झटका लगने से आगे बैठा आदित्य नीचे गिर पड़ा। जब तक चालक टेंपो रोकने का प्रयास करता तब तक पीछे का पहिया उसके पेट से गुजर गया। इससे बच्चे की मौके  पर ही मौत हो गई। हालांकि स्थानीय लोगों के आक्रोश से बचने के लिए बगैर परिजनों को सूचना दिए प्रबंधक समेत अन्य लोग शव लेकर जिला अस्पताल के लिए भाग निकले। घटना की जानकारी परिजनों को होने पर मां मंजू परिजनों के साथ अस्पताल पहुंची, जहां उसका रो-रोकर बुरा हाल था। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उधर, बगैर मान्यता स्कूल चलाने वाला संचालक घटना के बाद से ताला बंदकर फरार है। इधर नाराज स्थानीय लोग संचालक और टेंपो चालक की खोज में स्कूल पहुंच गए, लेकिन वहां ताला लटक रहा था। समाचार लिखे जाने तक अंतू थाने में मुकदमा नहीं दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें