फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में जेठानी की मौत, देवरानी घायल

Wed, 05 Aug 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जेठानी की मौत हो गई। जबकि देवरानी व भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें इलाहाबाद रेफर कर दिया। उदयपुर थाना क्षेत्र के पिचूरा निवासी दूधनाथ की पत्नी गीता (40) अपनी देवरानी संगीता (30) पत्नी समरपाल के साथ बुधवार को ननद के घर वल्दियान हंडौर आई थीं। शाम को भांजा मोनू (20) पुत्र बबलू बाइक से दोनों मामी को बाइक पर बैठाकर घर पहुंचाने जा रहा था। तिना मोड़ के करीब अज्ञात वाहन की टक्कर से तीनों बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन


 इस दौरान वाहन की चपेट में गीता आ गई। आसपास के लोगों के दौडने पर चालक वाहन लेकर भाग निकला। गंभीर रूप से घायल लोगों को लालगंज सीएचसी ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने गीता को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल संगीता और मोनू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें