फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में पूर्व डीजीसी की मौत

Fri, 19 Dec 2014 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 पूर्व शासकीय अधिवक्ता महेश कुमार मौर्य की दुर्घटना में मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मच गया। साथी के निधन से अधिवक्ता दुखी हैं। जेठवारा थाना क्षेत्र के गौरा कटरागुलाब सिंह निवासी महेश कुमार मौर्य पूर्व शासकीय अधिवक्ता रह चुके थे। वह गुरुवार की रात शहर से अपने घर बाइक से जा रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे महेश भदोही के करीब सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में घायल मिले। राहगीरों ने किसी तरह उनके परिजनों को सूचना देकर बुलाया। परिजन घायल अधिवक्ता को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डाक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन


वहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी सांसें थम गईं। यह खबर घर पहुंची तो परिजन रोने बिलखने लगे। साथी के मौत की खबर पर वकील भी गमजदा हो गए। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद मौर्य ने महेश के निधन पर गहरा दुख जताया है। डीजीसी राजस्व विवेक उपाध्याय, समाजसेवी रोशनलाल, ललित मौर्य, संजय मौर्य, मनोज कुमार, रमेश मौर्य, अनंत मिश्र समेत अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें