फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने सामने भिड़ीं रोडवेज की बसें, दर्जनभर चोटिल

Thu, 04 Aug 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
दुर्घटना
विज्ञापन
 इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर गुरुवार दोपहर रोडवेस की दो बसों की आमने-सामने की भिड़ंत में दर्जन भर लोग चोटिल हो गए। दहशत में सवारियां चीखने लगीं। हादसे के बाद एक बस गड्ढे में पलटने से बाल-बाल बची। दुर्घटना के बाद करीब आधे घंटे तक हाईवे पर जाम के हालात बने रहे। अकबरपुर डिपो की बस इलाहाबाद से सवारी लेकर प्रतापगढ़ की ओर आ रही थी। उधर, प्रतापगढ़ डिपो से सवारी लेकर रोडवेज की अनुबंधित बस इलाहाबाद की ओर जा रही थी। देल्हूपुर बाजार के पहले आमने-सामने दोनों बसों में भिड़ंत हो गई। टकराने से पहले ही चालकों ने बसों पर काबू पाने का प्रयास किया। अकबरपुर डिपो की बस के चालक ने टक्कर के बाद बस को गड्ढे में जाने से पहले ही काबू में कर लिया।
विज्ञापन


हादसे में दोनों बसों में बैठीं दर्जन भर सवारियां ब्रेक लगाने के दौरान चोटिल हो गईं। घायलों में रानीगंज की रोशनी, सोरांव का अशोक कुमार, मीना देवी, तेलियरगंज की नीता वर्मा, दहिलामऊ निवासी रोशन, करनपुर के हौसिला प्रसाद आदि शामिल हैं। हादसे के बाद सवारियों की चीखपुकार सुनकर आसपास काम कर रहे लोग दौड़ पड़े। लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। मौके पर मजमा लग गया। जिससे हाईवे का आवागमन बाधित होने लगा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बाधित आवागमन प्रारंभ कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें