फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: एसी रोडवेज बसों का डिपो पर होगा ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सिविल लाइंस स्थित रोडवेज डिपो पर अयोध्या और प्रयागराज जाने वाली वातानुकूलित छह बसों का ठहराव होगा। इससे गर्मी में यात्रियों की परेशानी कम होगी।
विज्ञापन

गर्मी के दिनों पर सफर करने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए रोडवेज निगम ने पहल की है। प्रयागराज डिपो से अयोध्या जाने वाली तीन वातानुकूलित बसें रोडवेज डिपो पर आधे घंटे रुकेंगी। अयोध्या डिपो से प्रयागराज जाने वाली तीन वातानुकूलित बसों को भी डिपो पर रोका जाएगा। इसके पहले अयोध्या-प्रयागराज मार्ग पर चलने वाली बसें डिपो तक नहीं आती थी। बस पकड़ने के लिए यात्रियों को सदर बाजार, भंगवा चुंगी, चिलबिला, सोनावां आदि स्थानों पर जाना होता था, लेकिन अब यह सुविधा यात्रियों को डिपो से ही मिल जाएगी।
वहीं, प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग स्थित राजगढ़ को निगम ने फेयर स्टॉपेज घोषित कर दिया है। इस मार्ग पर चलने वाली बसों का ठहराव राजगढ़ में भी किया जाएगा। राजगढ़ से प्रतापगढ़ डिपो के लिए 13 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। जबकि राजगढ़ से प्रयागराज का सफर करने पर 89 रुपये किराया देना होगा। वहीं, वातानुकूलित बसों का किराया सामान्य रेट से 28 रुपये अधिक होगा।
विज्ञापन

वर्जन
प्रयागराज-अयोध्या मार्ग पर चलने वाली छह बसों का ठहराव प्रतापगढ़ डिपो पर भी किया जाएगा। गर्मी को देखते हुए प्रस्ताव निगम के उच्च अधिकारियों को भेजा गया था। प्रस्ताव की स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

सत्यप्रकाश, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें