फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग बंधु की बैठक से गायब रहे अधिकारी

Thu, 01 Jan 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला उद्योग बंधु की बैठक से गायब आधा दर्जन अफसरों से सीडीओ मनीष कुमार वर्मा ने स्पष्टीकरण मांगा है। चेतावनी दी कि सही जवाब न मिलने पर वह उनका एक दिन का वेतन काटेंगे। अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी के सामने उद्यमियों ने शिकायतों का पिटारा खोला। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण का सख्त निर्देश संबंधित विभागों को दिया।
विज्ञापन

बैठक में उद्यमियों ने बैंक में क्रेडिट रजिस्टर न बनाए जाने की बात कही।

सीडीओ ने एलडीएम को दस दिन में रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए। उद्यमियों ने बैंकों पर लोन देने में आनाकानी करने का आरोप लगाया। बताया कि लोन न मिलने के कारण लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा। मुख्य विकास अधिकारी ने एलडीएम को चेतावनी दी कि वह बैंकों में लंबित ऋण फाइलों की समीक्षा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें। औद्योगिक क्षेत्र की स्पेशल बिजली में कटिया लगा चोरी की शिकायत भी उद्यमियों ने की। सीडीओ ने एक्सईएन विद्युत को निर्देश दिया कि वह क्षेत्र में अभियान चलाकर बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें