फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधर में लटका एबीआरसी चयन

Sat, 13 Dec 2014 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सत्रह ब्लाकों में तैनात होने वाले एबीआरसी का चयन करना अधिकारी भूल गए हैं। लिखित परीक्षा स्थगित होने के बाद दूसरी तिथि निश्चित नहीं होने से आवेदन करने वाले शिक्षक निराश हैं। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से चयन अधर में लटका हुआ है। बेसिक शिक्षा विभाग ने एबीआरसी के 90 पद का सृजन किया है।
विज्ञापन


 इसके लिए 168 शिक्षकों ने आवेदन किया है। शासन के निर्देशानुसार 30 सितंबर तक चयन की कार्रवाई पूरी होनी थी। चयन प्रक्रिया के तहत आवेदक शिक्षकों की लिखित परीक्षा और साक्षात्कार होना था। सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में लिखित परीक्षा की तिथि घोषित हुई। मगर ऐन वक्त पर परीक्षा स्थगित करने के  बाद विभागीय अधिकारी एबीआरसी का चयन करना भूल गए। इधर आवेदन करने वाले शिक्षक बीएसए और डायट कार्यालय का चक्कर लगाकर तिथि की जानकारी करते फिर रहे हैं।  बीएसए एसटी हुसैन ने बताया कि एबीआरसी चयन की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है, जल्द ही चयन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें