फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अभिनंदन का यूपी की रणजी टीम में चयन

विज्ञापन
क्रिकेटर अ​भिनंदन सिंह। - फोटो : ट्रामा सेंटर में प्राथमिक उपचार के बाद आगरा एंबुलेंस से निशा को ले जाते परिजन। संवाद
विज्ञापन
पट्टी के मंगरौरा विकासखंड स्थित उतरास निवासी क्रिकेटर अभिनंदन सिंह का चयन रणजी ट्रॉफी के लिए यूपी टीम में हुआ है। उनके चयन से परिजन खुश हैं।
विज्ञापन

अभिनंदन का चयन वर्ष 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम में नेट गेंदबाज के रूप में हुआ था। इसी वर्ष मुंबई में आयोजित डीवाई पाटिल क्रिकेट टूर्नामेंट में उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था। अगस्त 2024 और 2025 में उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग में उनका चयन लखनऊ फाल्कन्स की टीम में हुआ।
वर्ष 2026 में वह आईपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू (आरसीबी) की टीम का हिस्सा रहे। अब रणजी ट्रॉफी के लिए यूपी की टीम में चयन होने से अभिनंदन ने जिले का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

अभिनंदन के पिता शिवबली सिंह सेवानिवृत्त प्रोफेसर हैं। तीन भाइयों और दो बहनों में अभिनंदन तीसरे नंबर पर हैं। उनसे बड़े रोशन सिंह मंगरौरा बाजार में बीज भंडार की दुकान चलाते हैं, जबकि दूसरे भाई पंकज सिंह भी बीज के व्यवसाय से जुड़े हैं।
विज्ञापन


उनकी दोनों बहनें नेहा सिंह और पूजा सिंह पढ़ाई कर रही हैं। उनकी इस उपलब्धि पर स्टेडियम में पूर्व रणजी खिलाड़ी आदित्य शुक्ला, दुर्गेश तिवारी, सचिन शुक्ला, विक्रम प्रताप सिंह, निखिल राना, रितिक श्रीवास्तव ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें