फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समायोजन रद्द होने के विरोध में सड़क पर उतरे शिक्षामित्र

Thu, 27 Jul 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
विज्ञापन
समायोजन निरस्त होने से नाराज शिक्षामित्रों का आक्रोश बुधवार को फूट पड़ा। स्कूलों में तालाबंदी कर पठन-पाठन ठप करने के बाद उन्होंने मुख्यालय पहुंचकर अंबेडकर चौराहे पर जाम लगा दिया। दूसरे गुट ने बीएसए कार्यालय में तालाबंदी और तोड़फोड़ कर दी। कचहरी में धरना-प्रदर्शन कर रहे शिक्षामित्रों ने अपनी व्यथा प्रकट करते हुए विरोध प्रदर्शन गुरुवार को भी जारी रखने का फैसला किया है। उन्होंने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।
विज्ञापन


जिले के प्राइमरी स्कूलों में तैनात 2712 शिक्षामित्र तैनात हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा समायोजन रद्द होने के बाद बुधवार को शिक्षामित्र भड़क गए। स्कूलों में तालाबंदी कर चाभी अपने पास रख ली और मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। अंबेडकर चौराहे पर जाम लगाकर विरोध करने वाले शिक्षामित्रों ने एकजुट रहने का संदेश दिया। ट्रेजरी चौराहा, पुलिस लाइन चौराहे पर एकत्रित शिक्षामित्रों की ललकार से जिला प्रशासन भी चौकन्ना हो गया। शिक्षामित्रों का रेला जब चौराहों पर पहुंचा, तो सड़कों पर जाम लग गया। अनहोनी की आशंका से सहमी पुलिस शिक्षामित्रों के पीछे-पीछे चल रही थी। कचहरी पहुंचे शिक्षामित्रों ने धरना-प्रदर्शन कर पीएम और सीएम की चुप्पी पर निशाना साधा। आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष रीना सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में वादा किया था कि शिक्षामित्रों के रोजी-रोटी पर कभी भी संकट नहीं आने दिया जाएगा, मगर सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद पीएम और सीएम की चुप्पी ने शिक्षामित्रों की मुसीबत बढ़ा दी है। उन्होंने चेताया कि जब तक सरकार उनके हित में कोई फैसला नहीं करती है, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके  पर रामकृष्ण विश्वकर्मा, मो. तौफीक, उमेंद्र सिंह, संतोष यादव, देवेंद्र पुष्पाकर, शैलेश यादव, गंगाराम दुबे, दिग्विजय सिंह, पंकज सिंह, राम सिंह, रमाकांत तिवारी, विनोद त्रिपाठी, रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

इधर शिक्षामित्रों के दूसरे गुट संयुक्त समायोजित शिक्षक एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार शुक्ल के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय में तालाबंदी और तोड़फोड़ कर दी। नाराज शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय के खिड़कियों का शीशा तोड़ डाला। जिला उपमहामंत्री प्रदीप पांडेय ने योगी आदित्यनाथ शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक बनाने की दिशा में सार्थक कदम उठाने की मांग की है। इस मौके पर महफूज, कुंजन, निर्मला, सविता, मीरा, प्रीती, सुमन, अखिलेश सिंह, जयसिंह मौर्य आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें