नगर पंचायत के विजरा वार्ड का रहने वाला 47 वर्षीय मोतीलाल सरोज नशे का आदी था। शनिवार दोपहर वह शराब पीकर घर पहुंचा। उस समय उसकी पत्नी दवा लेने बाजार की ओर गई थी। मोतीलाल का बड़ा लड़का खेतों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करने का काम करता है। वह काम से लौटने के बाद कीटनाशक दवा बाहर रख दिया था। नशे की हालत में मोतीलाल ने कीटनाशक दवा का घोलकर बनाकर पी लिया। कुछ ही देर बाद उसकी हालत खराब होने लगी। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए कोहड़ौर अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर देख अधीक्षक डॉ. देवेंद्र ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। मृतक के तीन बेटे हैं। परिजन रोते बिलखते रहे। संवाद