फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मछली पकड़ने गए युवक को सांप ने काटा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मिसरौली में शुक्रवार की शाम मछली पकड़ने गए विवेक उर्फ जिलेदार की सांप काटने से मौत हो गई। शव लेकर परिजन झाड़फूंक कराने सुल्तानपुर भी गए। काफी मशक्कत के बाद नाकामी हाथ लगने पर शव लेकर परिजन घर लौटे।
विज्ञापन

मिसरौली निवासी 35 वर्षीय विवेक वर्मा उर्फ जिलेदार घर के करीब नाले में मछली पकड़ने गया था। घर वापसी के समय खेत के करीब उसे सांप ने काट लिया। वह चीखते हुए घर पहुंचा और परिजनों को सांप काटने की जानकारी दी। आनन- फानन में परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज आए। जहां पर इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही मां भाटाइन व पत्नी रज्जू देवी बिलखने लगे।
इस बीच कुछ लोगों की सलाह पर परिजन विवेक का शव लेकर झाड़फूंक कराने सुल्तानपुर के लोहरामऊ ले गए। जहां काफी देर तक मशक्कत के बाद नाकामी हाथ लगी। विवेक गुजरात शहर में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। तीन माह पहले ही वह घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें