फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश के कारण कमयनपुर बाजार आए मोहम्मद तश्कील की सोमवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद असांव निवासी अमान बगल के मकान में घुस गया। मकान की दूसरी मंजिल से फिल्मी स्टाइल में असलहा लहराते हुए कहता रहा कि तश्कील उसे मारने के लिए दौड़ाया, इसलिए गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे हिरासत में लेते हुए तमंचा बरामद कर लिया।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के उधरनपुर निवासी 25 वर्षीय मो. तश्कील रविवार को दिल्ली से एक शादी में शामिल होने के लिए घर पहुंचा था। तश्कील दिल्ली में ट्रैवेल्स का काम करता था। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार की शाम तश्कील घर से कमयनपुर बाजार में खरीदारी करने के लिए निकला। रास्ते में ही उसे असांव गांव का रहने वाला अमान मिल गया। तश्कील को रोकते हुए अमान ने दिल्ली में हुए झगड़े की बात उठाई। दोनों के बीच विवाद होने लगा। तभी अमान ने तमंचे से फायर कर दिया।
गोली उसके सीने में जा लगी और वह तड़पते हुए सड़क पर गिर पड़ा। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बाजार के रहने वाले विनोद सोनी के मकान में घुस गया। दूसरी मंजिल पर चढ़ने के बाद वह हवा में असलहा लहराते हुए लोगों को धमकाता रहा। कहा कि इसने मुझे मारा था, आज भी मुझे मारने दौड़ा तो मैंने तमंचे से गोली चला दिया क्या करूं।
विज्ञापन

पड़ोस के रहने वाले विद्याभूषण मिश्रा अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर निकले और मकान के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया। उनकी सूचना पर हल्का दरोगा इंद्रेश प्रजापति पहुंचे। विद्याभूषण की मदद से आरोपी को हिरासत में ले सके। करीब 45 मिनट तक तश्कील का शव घटनास्थल पर ही पड़ा रहा। मौके पर पहुंचे सांगीपुर थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी शव लेकर ट्राॅमा सेंटर पहुंचे। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
इस बीच मृतक के भाई समेत परिजन ट्राॅमा सेंटर पहुंचे। वह हंगामा करते हुए वाहन को रोक लिए। जिसे लेकर करीब आधे घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा। सीओ आशुतोष मिश्रा के समझाने का भी असर परिवार पर नहीं हो रहा था। मौका पाकर पुलिस शव वाले वाहन को मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर व एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय फॉरेंसिक टीम लेकर मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के उपरांत आरोपी से पूछताछ की। एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय ने बताया कि तश्कील और आरोपी के बीच दिल्ली में किसी बात को लेकर मारपीट की घटना हुई थी। उसी रंजिश में आरोपी ने गोली मारकर वारदात को अंजाम दिया है। हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना, बाजार में अफरा-तफरी
कमयनपुर बाजार में गोली की आवाज सुनकर अफरातफरी मच गई। घटनास्थल के करीब लगे सीसीटीवी में वारदात कैद हो गई। हालांकि पुलिस के हाथ में आने के बाद आरोपी कहने लगा कि तश्कील के पास भी तमंचा था। वह उसे मार देता। छीनी झपटी के दौरान गोली चल गई।



पिटाई का बदला लेने की फिराक में था अमान
दिल्ली के बाद कमनयपुर और नया का पुरवा में तश्कील ने साथियों के साथ की थी अमान की पिटाई
सांगीपुर। कमयनपुर बाजार के करीब सोमवार की शाम तश्कील की हत्या के पीछे साल भर से चल रही अदावत सामने आई है। आरोपी की दिल्ली से लेकर घर में साल भर के भीतर कई बार पिटाई हुई। जिसका बदला लेने के लिए उसने घटना को अंजाम दिया। वह भाग सकता था लेकिन ऐसा करने के बजाय इलाके में अपना वर्चस्व बनाने के लिए वह बाजार के ही एक मकान में घुसकर हवा में तमंचा लहराते हुए लोगों को धमकाता रहा।
ग्रामीणों के अनुसार दिल्ली में रहने के दौरान ट्रैवल्स का काम करने वाले तश्कील से ट्रक चलाने वाले अमान से किसी बात को लेकर साल भर पहले विवाद हुआ। तश्कील ने अमान की पिटाई की थी। साल भर पहले घर आने पर दोनों का कमयनपुर बाजार में आमना सामना हुआ। यहां भी तश्कील अपने साथियों के साथ उसकी पिटाई कर दी।
छह माह पहले लालगंज कोतवाली के नया का पुरवा में भिड़ंत हो गई। तश्कील यहां भी भारी पड़ा। मारपीट से इलाके में अमान की बेइज्जती हो रही थी। जिससे आरोपी अमान के भीतर बदले की आग भड़क रही थी। सोमवार की शाम मौका पाते ही उसने बदला लेकर अपना अरमान पूरा कर लिया। लोगों का कहना है कि दोनों ही इलाके से लेकर दिल्ली तक अपना वर्चस्व कायम करना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें