फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ट्रेन के गेट पर बैठे युवक का पैर कटा, रायबरेली रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन के गेट पर बैठकर सफर कर रहे युवक के दोनों पैर कट गए। जीआरपी ने घायल युवक को जिला चिकित्सालय अमेठी भेजा। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर रायबरेली एम्स हाॅस्पिटल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सांगीपुर थाना क्षेत्र के देऊम पश्चिम निवासी विकास रजक पंजाब में काम करता है। इन दिनों वह घर आया था। शुक्रवार को पंजाब जाने के लिए पिता के साथ घर से निकला। अमेठी स्टेशन पर पद्मावत मेल ट्रेन पर बैठाकर पिता घर लौट आया। युवक ट्रेन के गेट पर बैठकर सफर कर रहा था।
गौरीगंज स्टेशन पर अचानक ट्रेन रुकने से झटका खाकर युवक पद्मावत मेल के नीचे आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों पैर कट गए। यात्रियों की सूचना पर रेलवे पुलिस ने घायल युवक को जिला चिकित्सालय अमेठी भेजा। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रायबरेली एम्स हॉस्पिटल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें