फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सरपतों के झुरमुट से चली गई युवक की जान

Fri, 10 Nov 2023 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
रानीगंज के मुआर आधारगंज के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत के बाद जुटी भीड़।
विज्ञापन
नागनाथ धाम नहर की पटरी के पास सरपतों के झुरमुट में बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार शाहपुर कसिहा निवासी श्यामसुंदर पटेल( 26) की मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत होने की खबर मिलते ही परिजन रोने-बिलखते रहे। पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर व बाइक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

रानीगंज के शाहपुर कसिहा निवासी श्यामसुंदर दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। मौजूदा समय में वह पढ़ाई छोड़कर जिम का प्रशिक्षण ले रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर वह बाइक से प्रयागराज स्थित मऊआइमा में अपनी बहन के घर जा रहा था।
शाहपुर से मुआर अधारगंज की नहर के पटरी से होते हुए सरतपों के झुरमुट के बीच जैसे ही श्यामसुंदर नागनाथ धाम के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ चालक भाग निकला। ट्रैक्टर ट्राली पर मिट्टी लदी थी।
विज्ञापन

हादसे के बाद पास ही भट्ठे के लिए मिट्टी खोदाई में लगी जेसीबी और अन्य ट्रैक्टर चालक भाग निकले। सूचना पाकर श्यामसुंदर के परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। उसकी पत्नी सरिता, माता-पिता और बहनों का रो-रोकर हाल खराब हो रहा था। पत्नी और मां कई बार रोते समय बेहोश भी हुईं। पड़ोस की महिलाओं ने उन्हें किसी तरह संभाला।
इनसेट...
हेलमेट पहना होता तो बच जाती श्यामसुंदर की जान
इलाके के शाहपुर कसिहा के श्याम सुंदर पटेल उर्फ श्यामू की मौत से गांव में मातम पसर गया। लोगों का कहना था कि यदि उसने हेलमेट लगाया होता तो उसकी जान बच सकती थी। ट्रैक्टर की टक्कर के बाद श्यामू के गिरते ही ट्रैक्टर का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया था।

रानीगंज के मुआर आधारगंज के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत के बाद जुटी भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें