जेठवारा। होला का पुरवा निवासी सूरज पटेल ने अपने चमरूपुर पठान के नए भवन में गृह प्रवेश के पहले राम चरित मानस पाठ में पुलिस ने खलल डाल दिया। सूरज का आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात साढ़े आठ बजे थानाध्यक्ष अभिषेक सिरोही ने उसे बुलाकर साउंड बंद करने की धमकी देते हुए कहा कि मुकदमा दर्ज करा दूंगा। एसओ की धमकी के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। लामबंद हुए ग्रामीणों ने थाना घेरने का निर्णय लिया। इस सूचना पर भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने थाना प्रभारी से बात की और नाराज लोगों को शांत कराया, तब लोग माने। थानाध्यक्ष के रवैये से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।