विश्वनाथगंज/मानधाता। एक युवक ने शुक्रवार रात फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मानधाता थाना के पूरे घनश्याम सहेरुआ निवासी लालजी सरोज (42) पुत्र रामनिहोर ने शुक्रवार रात घर के बगल पेड़ के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। आसपास के लोगों का कहना है कि लालजी हमेशा शराब के नशे में रहता था। इससे पत्नी और परिवार के लोग काफी परेशान रहते थे। दो दिनों पहले पत्नी मायके चली गई। इससे नाराज होकर लालजी ने जान दे दी। हालांकि घरवालों का कहना है कि पत्नी नाराज होकर मायके नहीं गई थी। उसके घर पर कोई कार्यक्रम था, उसमे शामिल होने गई थी।