फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: आरपीएफ थाने के सामने ट्रेन से कटकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मां बेल्हा देवी जंक्शन पर शुक्रवार देर शाम खड़ी मालगाड़ी के नीचे 35 वर्षीय युवक के लेट जाने से दर्दनाक हादसा हुआ। घटना आरपीएफ थाने के ठीक सामने की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक अचानक ट्रैक पर पहुंचा और लेट गया। ट्रेन चलने पर वह दो हिस्सों में बंट गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंची। शव के टुकड़े एकत्र कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक की जेब से कोई पहचान पत्र नहीं मिला। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर शिनाख्त में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें