फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: टेल तक पानी छोड़ने की मांग, सूखी नहरों से धान रोपाई पर संकट

विज्ञापन
समर्थ किसान पार्टी के लोगों ने नहरों में पानी छोड़ने की उठाई मांग। स्रोत: पार्टी
विज्ञापन
समर्थ किसान पार्टी ने जिले की सूखी नहरों और रजबहों में टेल तक तत्काल जलापूर्ति कराने की मांग उठाई है। पार्टी का कहना है कि नहरों में पानी नहीं आने से खरीफ की फसल और धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। समर्थ किसान पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव ने शनिवार को कड़ा ब्लॉक के कोरियो, अलीपुरजीता, इसी का पुरवा, घोसियाना, लोखरीपुर और अचाकापुर गांवों का दौरा कर किसानों के साथ बैठक की। किसानों ने बताया कि रामगंगा नहर, करारी माइनर समेत कई नहरों में पानी नहीं आने से उन्हें निजी नलकूपों के सहारे सिंचाई करनी पड़ रही है, इससे लागत बढ़ रही है। राजेश यादव ने आरोप लगाया कि बार-बार मांग के बावजूद सिंचाई विभाग किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें