फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के दौरान गिरे पेड़ के नीचे दबने से ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
मानधाता के तरौल में पेड़ गिरने से मृत अधेड़ हरिशंकर। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
मानधाता थाना क्षेत्र के तरौल गांव में बृहस्पतिवार को बारिश के दौरान एक पेड़ अचानक ढह गया। उसके नीचे दबने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मानधाता थाना क्षेत्र के तरौल गांव निवासी हरिशंकर धुरिया (48) पुत्र सूरज मुंबई में रहता था। लॉकडाउन के बाद वह घर आया था। बृहस्पतिवार को दिन में बरसात हो रही थी। इस दौरान वह अपने घर के पास पेड़ के नीचे खड़ा था। अचानक बारिश के दौरान पेड़ ढह गया। हरिशंकर उसके नीचे दब गया। शोर पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें