परिवार के साथ कार से अयोध्या जा रहे एडीएम की कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद ट्रक मालिक ने कार का 10 हजार का हर्जाना देकर मामले को रफा-दफा किया।
प्रयागराज निवासी केशवनाथ गुप्ता उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) में एडीएम के पद पर कानपुर देहात में तैनात हैं। शुक्रवार को वह पत्नी, साली व बच्चों के साथ अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे।
एडीएम प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग स्थित मौर्या चौराहा के समीप पावर हाउस के पास पहुंचे तो पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक घंटे की पंचायत के बाद 10 हजार रुपये कार की मरम्मत के नाम पर दिलाए और समझौता कराया। सीओ सिटी प्रशांत राज ने बताया कि ट्रक मालिक अमेठी निवासी प्रदीप शुक्ला ने नुकसान की भरपाई कर दी। इसके बाद ट्रक को छोड़ दिया गया।