फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: घर में घुसे चोर ने महिला पर किया चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कंधई के उतरास गांव निवासी क्रांति पटेल ने गांव के ही राज कुमार वर्मा के खिलाफ चाकू से हमला करने की प्राथमिकी दर्ज करवाई। महिला का आरोप है कि रविवार रात वह घर के ऊपर बरामदे में सो रही थी। तभी पीछे के रास्ते से आरोपी उनके घर में दाखिल हुआ और अलमारी खोलकर सामान समेटने लगा। इसी बीच महिला की आंख खुल गई। यह देखकर आरोपी ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। थानाध्यक्ष आदित्य सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें