फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: दोस्तों संग नहाने गया किशोर नदी में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
जेठवारा थाना क्षेत्र के सरायदेवराय नंदा का पुरवा में ननिहाल गया किशोर बुधवार को दोस्तों संग बकुलाही नदी में नहाने लगा। अचानक वह गहरे पानी में समा गया। सूचना के बाद रोते बिलखते परिजन पहुंचे। चार घंटे बाद पहुंची एसडीआरएफ की टीम डूबे छात्र की खोजबीन करती रही। जेठवारा के ही कुटिलिया कनैल का पुरवा निवासी रामकृष्ण का 17 वर्षीय बेटा रोहित उर्फ ननके इंटरमीडिएट का छात्र है। रक्षाबंधन के दिन वह अपने नाना श्यामलाल के घर आया। बुधवार को करीब 12 बजे वह अपने दो साथियों के साथ प्रयागराज के मऊआइमा और प्रतापगढ़ के जेठवारा थाना क्षेत्र की सीमा पर बकुलाही नदी में नहाने पहुंचा।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार नहाने के दौरान वह गहरे पानी में डूबने लगा। उसे डूबता देख साथ रहने वाले किशोर शोर मचाते हुए बस्ती की ओर दौड़े। हालांकि लोगों के पहुंचने तक रोहित नदी में डूब चुका था। इसके बाद उसके साथ आए किशोर भाग निकले। सूचना मिलने पर जेठवारा पुलिस मौके पर पहुंची।
स्थानीय गोताखोरों की मदद से थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र खोजबीन करने की कोशिश करने लगे। उन्होंने कंट्रोल रूम को प्रयागराज से एसडीआरएफ की टीम बुलाने के लिए कहा। करीब चार घंटे बाद पहुंची एसडीआरएफ की टीम नदी में डूबे रोहित की खोजबीन करने लगी। नदी में बहाव अधिक होने के कारण दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन

पिता करता है लुधियाना में नौकरी
नदी में डूबे रोहित का पिता रामकृष्ण रोजी रोटी के चक्कर में लुधियाना में नौकरी करता है। वह दो भाई व दो बहनों में छोटा है। खबर भेजे जाने तक कुटिलिया से परिवार के सदस्य नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें