फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: विलय हुए परिषदीय विद्यालयों का जल्द होगा सर्वे, खुलेंगी बाल वाटिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
विलय के बाद बंद हुए परिषदीय विद्यालयों के भवनों का जल्द सर्वे कार्य पूरा होगा। इन भवनों में बाल वाटिकाओं का संचालन किया जाएगा। प्रथम चरण में विलय हुए 200 से अधिक परिषदीय विद्यालयों में तीन से छह साल तक के बच्चे पढ़ना-लिखना सीखेंगे। सर्वे की जिम्मेदारी बीएसए और बाल विकास विभाग को सौंपी गई है। दोनों विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से निरीक्षण कर आख्या तैयार करेंगे।
विज्ञापन

प्रथम चरण में विकास क्षेत्रों से आए प्रस्तावों के आधार पर 200 स्कूलों का विलय किया जा चुका है। ऐसे में इन स्कूलों में तालाब लटकने के कारण भवन खाली हो चुके हैं। दूसरे चरण के विलय की प्रक्रिया अभी चल रही है। खाली हुए स्कूलों में आंगनबाड़ी केंद्र के लिए बाल वाटिकाएं संचालित करने के आदेश मिले हैं, जिसके लिए रूपरेखा बनाई जा रही है।
फिलहाल अभी खाली स्कूल भवनों और उसके आसपास के आंगनबाड़ी केंद्रों का सर्वे शुरू करा दिया गया है ताकि सही स्थिति पता चल सके। सर्वे की जिम्मेदारी संबंधित विकास क्षेत्रों के खंड शिक्षा अधिकारियों और बाल विकास परियोजना अधिकारियों को सौंपी गई है। सर्वे में उन्हें बताना होगा कि खाली स्कूल भवन में कितने कमरे हैं। शौचालय, पेयजल, फर्नीचर व अन्य संसाधनों की क्या स्थिति है। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि खाली विद्यालय भवन में आंगनबाड़ी केंद्र चल सकेगा या नहीं, इस बारे में भी स्पष्ट जानकारी देनी होगी। सभी क्षेत्रों से आख्या आने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें