फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: चारपाई पर सो रही छात्रा को सांप ने डसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के पूरे जीयन तिवारी का पुरवा रेहुवा लालगंज गांव में सांप के डसने से 11 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सोहन गुप्ता की पुत्री नैंसी गुप्ता कक्षा पांच की छात्रा थी। शुक्रवार रात वह अपने पिता के साथ घर के बाहर चारपाई पर सोई हुई थी। इस बीच छात्रा को जहरीले सर्प ने डस लिया। भोर पांच बजे पिता ने उसकी हालत गंभीर होते देख झाड़-फूंक के लिए ले गए। हालत में सुधार न होने पर सीएचसी सांगीपुर ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम पसर गया। मृतका के परिवार में बड़ा भाई शुभम, छोटा भाई प्रिंस व बड़ी बहन पूजा का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के मुताबिक रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहने वाले बड़े भाई के घर पहुंचने के बाद छात्रा के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

बरतें यह सावधानी
सर्पदंश पर झाड़-फूंक के चक्कर में कतई न पड़े।
सर्पदंश पर नजदीकी अस्पताल में चिकित्सक से उपचार कराएं।
सर्पदंश वाले अंग को साफ पानी व साबुन से धुलें।
मरीज को शांत रखें।
घाव पर चीरा कतई न लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें