घर में लगे बिजली के बोर्ड में उतरे करंट की चपेट में आने से गुम्मौर असरही निवासी रामकरन पटेल की पुत्री आरती पटेल (18) की मौत हो गई। वह नया का पुरवा के एमपी गुप्ता इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा थी। शुक्रवार की रात लाइट जलाने के दौरान करंट की चपेट में आ गई थी। जानकारी पर परिजन उसे लालगंज ट्रॉमा सेंटर ले गए। यहां चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत की खबर सुनकर मां कलावती पटेल, पिता रामकरन, बहन गीता, सीता, गौरी, सुधा व भाई अविनाश बदहवास हो गए।