फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटीईटी देने जा रही छात्रा की हादसे में मौत, दो घायल

विज्ञापन
लालगंज के बेलहा में ट्रक से भिड़ी सी टेट परीक्षा देने जा रहे युवकों की कार। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
घने कोहरे के चलते लालगंज-कालाकांकर मार्ग पर रविवार को एक कार पीछे से ट्रक में घुस गई। हादसे में सीटीईटी देने जा रही एक छात्रा की मौत हो गई जबकि दो परीक्षार्थी घायल हो गए, उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के बेलहा गांव के समीप रविवार की सुबह सात बजे घने कोहरे के चलते एक कार सामने जा रहे ट्रक में घुस गई। लालगंज-कालाकांकर मार्ग पर हुए हादसे में कार सवार तीन परीक्षार्थी घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने हादसे में घायल लालगंज कोतवाली के वाचन का पुरवा निवासी अर्चना गौतम (22) पुत्री गया प्रसाद गौतम व पूरे बहादुर खपराही निवासी अभय प्रताप यादव (23) पुत्र आसाराम यादव समेत एक अज्ञात युवती को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

यहां हालत नाजुक देख अर्चना को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, बाद में लखनऊ ले जाया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य घायलों को परिजन अपने साथ लेकर चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें