फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा से ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिले अवसर : मोना

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के राम अंजोर मिश्र इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक और शिक्षाविद पं. राम अंजोर मिश्र की जयंती संस्थापक दिवस के रूप में मनाई गई। शुभारंभ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना और राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं की सफलता नए भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। बेटियां शिक्षा, खेल, विज्ञान और सीमा सुरक्षा सहित हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। रामपुर खास में शत-प्रतिशत शिक्षा का लक्ष्य पूरा करने के लिए नई पीढ़ी को हर जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।
राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि भारतीय शिक्षा व्यवस्था राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ना चाहिए। इस मौके पर सृष्टि त्रिपाठी, शोभा पाल और नीलिमा सरोज को सरयू समाज कल्याण संस्थान की ओर से लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सुनील शुक्ल ने शैक्षिक प्रगति आख्या प्रस्तुत की। संचालन शिक्षक जमुना प्रसाद व स्वागत प्राचार्य डॉ. ऋचा सुकुमार ने किया। इस मौके पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, शोभा श्रीवास्तव, बीएन तिवारी, राकेश तिवारी, वत्सल मिश्र, जितेंद्र त्रिपाठी, सिद्धार्थ त्रिपाठी, सुनील पांडे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें