फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : शंकराचार्य के अपमान के विरोध में 31 जनवरी को निकाली जाएगी अन्याय प्रतिकार यात्रा

Thu, 29 Jan 2026 05:49 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

ज्योतिर्मठ के पाठीधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का प्रयागराज में अपमान किए जाने के विरोध में अन्याय प्रतिकार यात्रा 31 जनवरी को निकाली जाएगी।
विज्ञापन
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्योतिर्मठ के पाठीधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का प्रयागराज में अपमान किए जाने के विरोध में अन्याय प्रतिकार यात्रा 31 जनवरी को निकाली जाएगी। यह यात्रा शंकराचार्य के जन्मस्थान के पट्टी से भारतीय युवा विद्यार्थी संगठन के नेतृत्व में निकाली जाएगी। दिन में  11 बजे यात्रा शंकराचार्य चौक से निकलेगी जो चौक बाजार, सिविल लाइंस, राजपूत चौराहा, बाईपास, उडै़याडीह मोड़, मेन रोड होते हुए पट्टी तहसील में पहुंचकर संपन्न होगी। सगंठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा सक्षण सिंह योगी ने बताया कि इसमें सनातन धर्म से जुड़े बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबी, धर्म प्रेमी नागरिक और विभिन्न समुदायों के लोग हिस्सा लेंगे। यात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म के सर्वोच्च पीठ पर आसीन जगद्गुरु शंकराचार्य भगवान के साथ हुए अपमानजनक कृत्य का विरोध करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें